योग शब्द का अर्थ हैं जोड़ना या बांधना अर्थात योग शरीर, मन, और आत्मा को आपस मे एक साथ लाने का काम करता हैं। और यह योग आसान, प्राणायाम, मुद्रा, और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से प्राप्त होती है।
योग हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने का कार्य करता है योग हमें कई बीमारियों से निजात पाने और चिकित्सा का एक सफल विकल्प है। इसलिए हमें योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल पूरी दुनिया मे 21 जून को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल से हुई है। 27 सितंबर 2014 को पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक भाषण में एक साथ योग करने की बात की थी इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया तभी से योग दिवस अस्तित्व में आया इसमें भारतवर्ष का बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 21 जून 2015 को पूरे विश्व में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
21 जून को ही क्यो मनाया जाता हैं योग दिवस 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है। जिसे कुछ लोग ग्रीष्म संक्रांत भी कह कर बुलाते हैं भारतीय परंपरा के अनुसार इस दिन सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और अध्यात्मिक शक्तियों को प्राप्त करने का विशेष समय होता है इसी वजह से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
योग दिवस की थीम 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुरुआती तौर से अब तक एक विशेष थीम दी जाती है ।
योग दिवस की थीम 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुरुआती तौर से अब तक एक विशेष थीम दी जाती है ।
21जून 2015 की पहली थीम-
yoga for harmony and peace सद्भाव और शांति के लिए योग
2016=connect the youth युवा को कनेक्ट करें
2017=yoga for Health स्वास्थ्य के लिए योग2018= yoga for peace शांति के लिए योग
2019=yoga for climate action पर्यावरण के लिए योग। रखी जा चुकी हैं।
इस साल योग दिवस की थीम- इस बार वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते और इस से बचाव हेतु सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु योग दिवस की थीम घर पर योग और परिवार के साथ योग है।
योग करने का सही समय-
वैसे तो आप योग सुबह शाम कभी भी कर सकते हैं पर सबसे अच्छा समय सुबह सूर्योदय के पहले होता हैं। यदि सुबह मुमकिन न हो तो सूर्यास्त के समय भी आप कर सकते हैं। यदि एक समय निर्धारित करें तो यह आपके लिए अच्छा होगा।
वैसे तो आप योग सुबह शाम कभी भी कर सकते हैं पर सबसे अच्छा समय सुबह सूर्योदय के पहले होता हैं। यदि सुबह मुमकिन न हो तो सूर्यास्त के समय भी आप कर सकते हैं। यदि एक समय निर्धारित करें तो यह आपके लिए अच्छा होगा।
योग करने के लाभ
योग करने से बहुत से लाभ फायदे होते हैं इसे अपनी जीवनशैली में लाएं प्रतिदिन योग जरूर करें जिससे आपकी मानसिक और शारीरिक रूप से लाभ हो सके। आइए जानते हैं कि कुछ फायदे
- योग से तनाव दूर होता है। और अच्छी नींद आती हैं। भूख अच्छी लगती है पाचन तंत्र भी सही रहता है।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- मांसपेशियों को मजबूत करने में और वजन घटाने में भी सार्थक है।
- शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।
- मन को शांत रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है। निरंतर योग करने से और भी बहुत सारे फायदे होते हैं।
- 21 जून 2020 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं । प्रतिदिन अपने जीवन शैली मे योग को अपनाएं ,स्वस्थ और निरोग रहे।
- योग से स्वास्थ्य, लंबी आयु ,बल और सुख की प्राप्ति होती है। निरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए प्रतिदिन योग करें स्वस्थ रहें,मस्त रहें।
- आशा करता हू की यह जानकारी आपके काम आएंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें