सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओलंपिक (Olympic) खेल जानकारी

विश्व की प्रमुख अग्रणी और विस्तृत खेल प्रतियोगिता मे से एक ओलंपिक खेल जो एक उच् कोटि के अनेक खेलो की एक साथ होने वाली प्रतियोगिता होती है जो प्रत्येक चार वर्ष मे एक बार की जाती हैं। जिनमे विश्व भर के कई सारे देश इन प्रतियोगिता मे भाग लेते हैं और अन्य देशों में से हर चार वर्ष मे अलग-अलग देश इस ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिता की मेजबनी के कार्यो को विधिवत रूप से सम्पन्न करता है।

आइए कुछ जानकारी ओलंपिक खेलों के बारे में उसकी रूपरेखा के बारे में समझते हैं।

ओलंपिक खेलों की शुरुआत कैसे हुई? 

 प्राचीन Olympic खेल 776 ईसा पूर्व यूनान के ओलंपिया शहर में इसकी शुरुआत हुई पहली बार यह खेल ग्रीक देवता ज्यूस के सम्मान में खेला गया। यह खेल तब से 4 वर्षों में एक बार 394 ई. तक खेले गए इसके पश्चात रोम के राजा थियोडोसियस के आदेश के कारण इन खेलों का आयोजन समाप्त कर दिया गया। 

 फ्रांस के बैरोन पियरें डि कोबाट्रिन के प्रयासों से आधुनिक ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 1896 ईस्वी को हुआ यह यूनान के एथेंस शहर में हुआ और प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल पर इसका आयोजन किया जाने लगा। 

Olympic खेल को संचालित करने वाली समिति का क्या नाम है? 

 1894 ईसवी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों को संचालित करने वाली संस्थाएं हैं। यह एक कार्यकारिणी समिति होती है जिसमें एक अध्यक्ष तीन उपाध्यक्ष तथा सात अन्य सदस्य शामिल होते हैं जोकि ओलंपिक खेलों का स्थान नियम निर्धारण और संचालन करती है।भारतीय ओलंपिक परिषद की स्थापना 1924 ईस्वी में की गई थी और इसके प्रथम अध्यक्ष सर जेजे टाटा थे। 

ओलंपिक के आदर्श क्या होते हैं? 

ओलंपिक ध्वज बैरोन पियरें डि कोबाट्रिन के सुझाव पर 1913 ईस्वी में ओलंपिक ध्वज का सृजन हुआ। जून 1914 में इसका उदघाटन विधिवत तौर से पेरिस में हुआ तथा इस ध्वज को सर्वप्रथम 1920 ईस्वी में के एंटवर्ष ओलंपिक में  फहराया गया। 

Olympic ध्वज और उसमें बने रंगीन चक्र क्या दर्शाते हैं और किस देश को संबोधित करते हैं?

           Olympics Symbol
 

ध्वज की पृष्ठभूमि सफेद है सिल्क के बने ध्वज के मध्य में ओलंपिक प्रतीक के रूप में 5 रंगीन चक्र एक दूसरे से मिले हुए जो विश्व के पांच महाद्वीपों के प्रतिनिधित्व करने के साथ ही निष्पक्ष एवं मुक्त का प्रतीक है। रंगों में नीला चक्र यूरोप और पीला चक्र एशिया काला चकरा अफ्रीका और हरा चक्र ऑस्ट्रेलिया एवं लाल चक्र उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका को दर्शाता है। 

Olympic खेलों का क्या उद्देश्य है और यह उद्देश्य कहां से लिए गए हैं? 

ओलंपिक का उद्देश्य सन् 1897 मे फादर Latin मे Olympic के उद्देश्य है जिन का अर्थ है तेज ऊंचा और बलवान इसको ओलंपिक के उद्देश्य के रूप में पहली बार सन 1920 में एडवर्ड्स बेल्जियम ओलंपिक खेलों में प्रस्तुत किया गया।

ओलंपिक में मशाल जलाने की प्रथा और यह कहां से प्रज्वलित (जलाई) जाती है ? 

ओलंपिक मशाल ओलंपिक मशाल जलाने की प्रथा का प्रारंभ के वर्तमान स्वरूप को अपनाया गया इसी समय से ओलंपिक मशाल को आयोजन स्थल तक लाने का प्रचलन प्रारंभ हुआ इस मशाल को खेल के शुरू होने के कुछ दिवस पहले यूनान के ओलंपिया में सूर्य की किरणों से प्रज्वलित किया जाता है.और यह कार्य हेरा मंदिर के सामनेेेेेेे संपन्न किया जाता है। वहां से प्रज्वलित मशाल आयोजन स्थल तक विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा लाई जाती हैं। इसी मशाल से खेल समारोह विश्व विशेष की मशाल प्रज्वलित की जाती है। 

ओलंपिक मे पदक और माप कितनी होती हैं? 

ओलंपिक खेलों में विजेताओं को तीन प्रकार के पदक दिए जाते है। स्वर्ण, रजत एवं कांस्य। स्वर्ण पदक 60 एमएम व्रत में एवं 3 एमएम मोटा होता है यह 92.5 परसेंट रजत परतयुक्त और 6 ग्राम सोने का होता है। रजत पदक 60 एमएम व्रत एवं 3 एमएम मोटाई वाला होता है यह 92.5 परसेंट रजत का बना होता है. कांस्य पूरी तरह से कांस्य का बना होता है. स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक  पहले दूसरे और तीसरा स्थान आने वाले खिलाड़ियों को मिलता है।

 महत्वपूर्ण तथ्य:- 

ओलंपिक खेलों में शपथ ग्रहण करने की परंपरा 1920 के एंटवर्ष Olympic से  प्रारंभ हुई। 

ओलंपिक खेलों के प्रारंभ होने से पूर्व आयोजक देश का कोई एक खिलाड़ी समस्त प्रतियोगी देशों खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण करता है। 

ओलंपिक खेल समारोह में शुभंकर की परंपरा वर्ष 1968 की मैक्सिको सिटी ओलंपिक से आरंभ हुई। 

ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मार्च फास्ट में यूनान की टीम सबसे आगे एवं मेजबान देश की टीमें सबसे पीछे रहती हैं बाकी देशों की टीमों का स्थान अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में निश्चित होती है। 

ओलंपिक खेलों का टेलीविजन पर विस्तृत प्रसारण 1960 ईस्वी के रोम ओलंपिक खेलों से प्रारंभ हुआ। 

1972 के म्यूनिख ओलंपिक में फिलिस्तीनी     आतंकवादी हमले में 11 इजराइली एथलीट मारे गए थे। 

एक ही ओलंपिक खेल में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन है? 

एक ही ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी यूएसए के तैराक माइकल फ्लेक्स थे गोल्डन शार्क के रूप में  माइकल ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक तैराकी की विभिन्न प्रति स्पर्धाओं में आठ स्वर्ण पदक जीते इसके अलावा 2004 के एथेंस ओलंपिक में छह स्वर्ण एवं दो कांस्य तथा 2012 के लंदन ओलंपिक में चार स्वर्ण  एवं दो रजत पदक जीता इस प्रकार उन्होंने कुल 18 स्वर्ण दो रजत और दो कांस्य पदक सहित 24 पदक जीते। 

लंदन ओलंपिक के बाद माइकल ने ओलंपिक खेल से संन्यास ले लिया। 

माइकल से पूर्व एक ही ओलंपिक में सर्वाधिक सात स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड यूएसए के मार्क सिपटज  का था। जिसने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में सात स्वर्ण पदक जीते। 

किसी ओलंपिक में सर्वाधिक 55 स्वर्ण पदक जीतने का विश्व रिकार्ड रूस का है। यह पदक 1988 में हुए सियोल ओलंपिक में जीते थे। 

भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाला प्रथम खिलाड़ी कौन है? 

भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाला प्रथम खिलाड़ी एक आगले इंडियन नॉर्मन प्रिजाड है जिसने 1900 ईसवी के द्वितीय ओलंपिक में भाग लिया तथा एथलेटिक्स स्पर्धा में दो रजत पदक प्राप्त किया सन 1920 के ओलंपिक में भारत ने सर्वप्रथम अपने खिलाड़ियों का दल भेजा। इस दल में दो पहलवान दो एथलीट एवं एक प्रबंधक थे। इन चार खिलाड़ियों में फदीपा डरेपा छागुले ने मैराथन दौड़ में 19वी स्थान प्राप्त किया इस प्रकार वह भारत के प्रथम मैराथन धावक हुए।

ओलंपिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी कब प्रारंभ हुई? 

महिलाओं की ओलंपिक खेलों में भागीदारी 1920 ई. द्वितीय ओलंपिक खेलों में हुई। ओलंपिक फुटबॉल में रेफरी का दायित्व निभाने वाली विश्व की प्रथम महिला कनाडा की सोनिया डेनानकॉर्ड  है।ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक पद स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ियों का नाम लरीना लावयनीना है जिसने जिमनास्टिक वर्ग में सर्वाधिक 9 पदक सहित कुल 18 पदक जीते हैं। Olympic खेलों में भाग लेने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी मेरी लीला राव है। 

2012 में ओलंपिक खेल कहां हुए थे? और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

 2012: 30वे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का शुभारंभ ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 27 जुलाई 2012 को हुआ इस ओलंपिक खेल का उद्घाटन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने लंदन ओलंपिक स्टेडियम में की जिसमे 204 देशों के लगभग 10500 खिलाड़ियों ने इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जबकि मेजबान टीम देश ग्रेट ब्रिटेन के 541 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 279 एवं  महिलाएं 262 थी जिन्होंने 26 स्पर्धाओं में भाग लिया ग्रेट ब्रिटेन ने 65 पदक जीते जिसमें की 29 स्वर्ण 17 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल थे और वह पदक तालिका में तीसरे स्थान में था इसके अलावा पदक तालिका में प्रथम स्थान यूएसए ने जिसमे 29 रजत, 46 स्वर्ण पदक, और 29 कांस्य कुल 104 पदक जीतकर अंकतालिका में प्रथम स्थान पर था जबकि चीन कुल 38 स्वर्ण पदक 27 रजत और 23 कांस्य पदक में विजय हासिल की और पदक तालिका में यह देश दूसरे स्थान पर बना।

परंपरा अनुसार इस ओलंपिक में यूनान की खिलाड़ियों का दल मार्च फास्ट में सबसे आगे जबकि पीछे मेजवानी ग्रेट ब्रिटेन का दल था इस समारोह का उद्घाटन में ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से क्रिश होय नामक खिलाड़ी के हाथ में झंडा था वही सुशील कुमार भारत की ओर से उद्घाटन समारोह में झंडा हाथ लिए हुए थे। 

लंदन ओलंपिक खेलों का शुभंकर दो एनिमेटेड क्रिएशंस वैनलॉक व मैडेविल था. इसके अलावा लंदन 1908,1948 एवं 2012 की मेजबानी कर तीन ओलंपिक खेलो की मेजबानी कर चुका है।

 ओलंपिक खेलों का समापन 12 अगस्त 2012 लंदन स्थित ओलंपिक स्टेडियम में हुआ था.

खेल के समापन समारोह में ग्रेट ब्रिटेन का झंडा बेन टेनीसन नामक खिलाड़ी के हाथ में था तथा समापन समारोह में भारतीय दल के मार्च पास्ट में अगुवाई मे कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने की.

इसके अलावा उसैन बोल्ट बीजिंग एवं लंदन ओलंपिक की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में लगातार दोनों में स्वर्ण पदक जीतने का श्रेय  जाता है। उसैन बोल्ट ने अपनी फर्राटादार दौड़ में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पहले धावक जिन्होंने अमेरिका के पूर्व कार्ल लुईस 1984 क्लास एंजल ओलंपिक का रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

लंदन ओलंपिक 2012 में भारत की भागीदारी? 

 लंदन ओलंपिक में भारत की भागीदारी में भारत ने कुल 142 सदस्य दल भेजा. जिसमें पुरुष खिलाड़ियों की संख्या 57 तथा महिला खिलाड़ियों की संख्या 24 थी कुल 81 खिलाड़ियों के अतिरिक्त 36 एचआर मैनेजर और 8 मेडिकल स्टाफ, 6 P वर्ग अधिकारी और 7 दल अधिकारी थे। पूर्व हॉकी कप्तान अजीत पाल जी भारतीय दल के प्रमुख थे। लंदन ओलंपिक में भारत 13 खेलो की 54 स्पर्धाओं में भाग लिया।

 2012 के ओलंपिक में भारत के पदक विजेता मे विजय कुमार (निशानेबाजी)- रजत. सुशील कुमार कुश्ती (66 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)- रजत. गगन नारंग (निशानेबाजी) कांस्य. मैरीकॉम मुक्केबाजी कांस्य. साइना नेहवाल बैडमिंटन कांस्य. योगेश्वर दत्त कुश्ती (60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल)- कांस्य पदक विजेता बनी।

 पदक तालिका में भारत का स्थान 55वा था इसमें भारत ने पहली बार 6 ओलंपिक पदक जीते. सुशील कुमार भारत के प्रथम खिलाड़ी हुए  जिन्होंने दो लगातार Olympic मे पदक प्राप्त किए. इससे पहले 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य एवं 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक प्राप्त किया। 

अभिनव बिंद्रा द्वारा 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जोकि भारत की ओर से पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक है.

2016 के ओलंपिक खेल कहां हुए ? कुछ विशेष जानकारी

2016 के 31वे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन Brazil के रियो डी जेनेरो में संपन्न किया गया। यह खेल 5अगस्त से 21 अगस्त 2016 तक जारी रहा इसमें लगभग 200 से अधिक सदस्य देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें खेलों की संख्या 42 एवं 306 प्रतिस्पर्धा हुए।

भारतीय खिलाड़ियों की संख्या ओलंपिक में 123 के करीब थी और मार्च पास्ट में भारत की तरफ से भारतीय दल का उद्घाटन समारोह अभिनव बिंद्रा द्वारा ध्वजा एवं समापन समारोह में साक्षी मलिक ने इस कार्य का समापन किया.

साक्षी मलिक ने कुश्ती में किगिस्तान की पहलवान टाईनिबेकोवा को पराजित कर भारत के लिए महिला पहलवान द्वारा पहला कांस्य पदक जीतने वाली महिला बनी एवं पीवी सिंधु द्वारा स्पेन की खिलाड़ी को पराजित कर रजत पदक प्राप्त किया।

2016 के रियो ओलंपिक में प्रथम स्थान पर अमेरिका देश ने कुल 121 पदक के साथ 46 स्वर्ण 37 रजत और 38 कांस्य प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि द्वितीय स्थान में ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण 23 रजत, 17 कांस्य प्राप्त कर कुल 67 पदक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान हासिल किया तृतीय स्थान में चीन ने 26 स्वर्ण 18 रजत और 19 कांस्य पदक प्राप्त कर 56 पदक प्राप्त किये।

ब्रज़ील फुटबॉल में जर्मनी को पराजित कर अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

1980 से अब तक ओलंपिक खेल कहां कहां हुआ? 

1980 मास्को (यूएसएसआर) 

1984 लॉस एंजिल्स (यूएसए) 

1988 सियोल (दक्षिण कोरिया) 

1992 Barcelona (Spain) 

1996 अटलांटा (USA) 

2000 सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) 

2004 एथेंस (यूनान) 

2008 बीजिंग (चीन) 

2012 लंदन (ब्रिटेन) 

2016 रियो डे जेनेरियो (ब्राज़ील) 

2020 टोक्यो (जापान) 

Olympic खेल प्रतियोगिता किस वर्ष नहीं हुई? 

 1940 टोक्यो (जापान) में होने वाली ओलंपिक खेल प्रतियोगिता तथा 1944 लंदन (ब्रिटेन) की प्रतियोगिता द्वितीय विश्व युद्ध के कारण स्थगित की गई थी। जबकि इससे पहले 1916 बर्लिन (जर्मनी) में होने वाली ओलंपिक प्रतियोगिता प्रथम विश्व युद्ध के कारण स्थगित की गई. 

 32वे Olympic ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता जो जापान के टोक्यो में जुलाई अगस्त 2020 के बीच होना था. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते इस वर्ष स्थगित की गई.

 वर्ष मे बदलाव करते हुए इस प्रतियोगिता का आरंभ जुलाई 2021 से अगस्त तक की जाना है.



 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रूम में कितनी टाइल्स लगेगी कैसे निकाले (How to calculate floor tiles)

जब कभी भी मकान के फ्लोर मे टाइल्स लगवाना होता हैं, तब हमे मिस्त्री को बुलाकर मकान मे लगने वाली टाइल्स का हिसाब उसकी लागत, कितने रूम मे कितनी पेटी टाइल्स लगेगी खर्चा कितना होंगा आदि जानकारी लेना पड़ता है। यदि आपको अपने कमरे के फ्लोर मे टाइल्स लगाना हो तो आप इसका मैजरमेंट घर बैठे बहुत आसानी से कर सकते हैं और कुछ कैल्कूलेसन कर सब जान सकते है बस अापको टाइल्स के रेट, एक पेटी मे कितनी टाइल्स आती हैं और मार्केट मे अलग- अलग टाइल्स साइज भी उपलव्ध होती हैं इसके बारे मे थोड़ी जानकारी होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इसके calculation के बारे में  सबसे पहले आपको अपने रूम की फ्लोर Length और Width निकाल लेनी हैं।  मान लीजिए आपके एक कमरे की फ्लोर लंबाई 12 और चौड़ाई 10 फिट है।  इसके बाद टोटल रूम का एरिया क्षेत्रफल निकाल लेना हैं। टाइल्स का साइज find करना हैं। 1Box मे 4 Nos टाइल्स आती हैं। 1Box की कीमत 800Rs हैं।(मान लीजिए) इसे एक example से समझते हैं- EXample - Tiles size=2फीट×2फिट Room size- leangth 12 feet Area of Room Width-10 फीट Area=L×w Area=12×10...

सीमेंट (cement) क्या और कैसे बनता है और अन्य जानकारी

किसी भी निर्माण कार्य मे सीमेंट की अपनी ही एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सीमेंट (Cement)और इसके उपयोग से आप भलीभाँति परचित होंगे. सिविल इंजिनियरिंंग द्वारा छोटी सी संरचनाओ से लेकर बड़ी-बड़ी संरचनाओ तक निर्माण कार्यो मे अन्य मटेरियल के साथ सीमेंट के बिना निर्माणधीन कार्यो को करना असंभव हो जाता है.  cement आइए सीमेंट से संबंधित विषयो के बारे मे और सीमेंट से जुड़ी कुछ जानकारी जैसे- सीमेंट क्या है कैसे बनती हैं.cement कितने प्रकार की होती हैं सीमेंट के घटक, जल सीमेंट अनुपात, सीमेंट का निर्माण सर्वप्रथम कब और कहा हुआ? सीमेंट के मुख्य कार्य, रासायनिक संयोजन,सूक्ष्मता, गुण और उपयोग, रख रखाव, सीमेंट उघोग, उत्पादक राज्य,आदि जानकारी  सीमेंट का निर्माण सर्वप्रथम कब और कहा हुआ?  किसी संरचना के निर्माण कार्यों में सीमेंट का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है.यह अन्य समग्री के साथ मिलकर संरचनाओ को मजबूती प्रदान करता है. सीमेंट का निर्माण सर्वप्रथम इंग्लैंड में हुआ. सन् 1824 ई.मे एक ब्रिटिश इंजीनियर Joseph एस्पडीन ने चूना पत्थर तथा चिकनी मिट्टी से जोड़ने वाला ऐसा पदार्थ बनाया जो अधिक श...

स्टील की क्वालिटी चेक और स्टील का वेट कैसे निकाले (How to get steel quality check and steel weight)

स्टील की क्वालिटी चेक और स्टील का वेट कैसे निकाले?   किसी संरचना का निर्माण कार्य के लिए सीमेंट, सेंड, कोर एग्रीगेट, स्टील व अन्य मटेरियल की आवश्यकता होती है. जिससे कि मकान अच्छा और मजबूत बनाया जा सके. निर्माण सामग्री मे steel का बजट मूल्य अधिक आता है. स्टील की क्वालिटी चेक और स्टील का वेट निकालने हेतु स्टील के विषय में कुछ विशेष जानकारी होनी चाहिये. Steel Bars Concrete मे लोहे की छड़ों का प्रयोग क्यो करते हैं? (R.c.c)  निर्माण कार्य मे सभी सामग्री का संग्रह के साथ steel (आयरन) की अपनी एक विशेष भूमिका होती हैं.  cement concrete का प्रयोग संपीड़न प्रतिबल (compression stress) को सहन करने में पूर्ण रूप से सक्षम होता है पर तनन प्रतिबल (tensile stress) सहन करने में कमजोर होता है अतः तनन प्रतिबल को सहन करने के लिए इस्पात की छड़ (रैनफोर्समेंट) तनन क्षेत्र में डाली जाती हैं जोकि पूर्ण तनन बल सहन करती हैं और दोनों मिलकर पूर्ण सुरक्षित संरचना प्रदान करते हैं. जो की स्ट्रक्चर के तनाव को धारण कर दरारें उत्पन्न होने से तापमान का प्रभाव, भूकंप के अधीन क्षेत्रों में स्थित संरचनाएं ...